इंदौर में इवेंट मैनेजर के यहां चोरी:होली पर मुंबई गए थे, वापस आए तो टूटे मिले घर के ताले, कैश-जेवर ल गए चोर

कनाडिया इलाके में रहने वाले एक इवेंट संचालक के यहां चोरी की वारदात हो गई। वह इवेंट के लिए मुंबई गए थे। वापस आए तो घर साफ मिला। पुलिस आसपास के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक अर्पण सोनी निवासी आलोक नगर की शिकायत पर शनिवार को चोरी का केस दर्ज किया गया है। सोनी ने बताया कि वह 13 मार्च की देर शाम मुंबई के लिए निकले थे। 15 की सुबह वापस आए। तब मेनगेट की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर के दरवाजे के लॉक टूटे पड़े थे। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी में रखा कैश और अन्य जेवर गायब थे। पुलिस फुटेज से आरोपी की जानकारी जुटा रही है। कमरे में घुसकर तीन लैपटाप और मोबाइल ले गया चोर
विजयनगर पुलिस ने भी सुमित खनुजा निवासी GH-162 स्कीम नंबर 54 विजयनगर की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुमित ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो कमरे का लॉक खुला हुआ मिला। अंदर से आईफोन, तीन लेपटॉप और एक बेग गायब था। जिसमें जरूरी डॉक्यूमेंट रखे हुए थे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।