छिंदवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व:गिरजाघरों में हुई प्रार्थना सभा, विशप ने समाजजनों को दी यीशु के जन्मदिन की बधाई

बुधवार को गिरजाघर में मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा के साथ क्रिसमस समारोह की शुरुआत हुई। क्रिसमस को लेकर घरों और चर्च में आकर्षक सजावट की गई। हजारों श्रद्धालु प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाने के लिए आधी रात से ही छिंदवाड़ा के गिरजाघरों में पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना की और ईसा मसीह की प्रशंसा में ‘कैरोल’ गाए। बच्चों ने कैंडल जलाकर की जन्मदिन की शुरुआत इवेंजिलिकल लूथरन चर्च में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि में बाइबिल के वर्सेस पर बच्चों ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु के जन्मदिन की शुरुआत की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कैरोल गाए। प्रभु यीशु की झांकी पूरे शहर में निकाली गई। बुधवार सुबह प्रार्थना सभा में समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा प्रभु यीशु के संदेश दिए जा रहे हैं। इवेंजिलिकल लूथरन चर्च विशप एस.के.सुक्का ने क्रिसमस पर्व और नववर्ष की पूरे जिलेवासियों को शभकामनाएं दी। विशप ने क्रिसमस पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा हमारा देश, प्रदेश, शहर और नागरिक परम पिता परमेश्वर के आशीष में निरंतर आगे बढ़ता रहे। प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर पूरा देश आनंदित है। प्रार्थना सभा में अशोक चौकसे,आनंद बक्षी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।