जानिए खरगोन का दीपावली पर AQI लेवल:2 घंटे "खराब" रही हवा; 8 से 10 बजे तक 278 रहा AQI लेवल

खरगोन में दीपावली की रात 8 से 10 बजे तक जोरदार आतिशबाजी हुई। इस कारण प्रदूषण स्तर में 5 गुना बढ़ गया। ऑनलाइन प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार दीपावली की रात 8 बजे के पहले एअर क्वालिटी इंडेक्स में पीएम 10 (पार्टिकुलेट मैटर) का स्तर 58 दर्ज हुआ। जो बढ़कर रात 10 बजे सर्वाधिक 278 तक पहुंच गया। रात 2 बजे यह कम होकर 75 तक आया। अगले दिन सुबह 6 बजे सामान्य स्तर पर पहुंच गया था। विशेषज्ञ नमन पटेल ने बताया कि दीपावली पर शहर में जोरदार आतिशबाजी हुई, लेकिन ग्रीन पटाखों का ज्यादा इस्तेमाल होने से AQI पीएम लेवल कम हुआ है। यह पर्यावरण के लिए सुखद खबर है। नपा परिसर में बंद है डिस्प्ले बोर्ड मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पीडब्ल्यूडी परिसर में ऑनलाइन प्रदूषण मापक यंत्र लगाया है। इसमें ऑनलाइन एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) का रिकॉर्ड रखा जाता है। जबकि इसका डिस्प्ले नगर पालिका परिसर में है जो डेढ़ साल से बंद है। एक्यूआई के 6 स्तर के मानक (मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक)