सुने घर का टूटा ताला:ब्यौहारी नगर में अज्ञात चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर में चोरी की एक वारदात सामने आई है। घर सूना था तभी चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नगद रुपयों की चोरी की है। पीड़ित आशा चतुर्वेदी जब कुछ दिनों बाद जब वापस अपने घर पहुंची तब उसे चोरी की जानकारी हुई। बुधवार को ब्यौहारी पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में इन दिनो चोरों की हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोरी की वारदात हो रही हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि घर में रखें कीमती सोने चांदी के जेवरात और कुछ नगद रुपए कर लेकर चोर फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि महिला घर में नहीं थी, तभी चोरों ने इसका फायदा उठाया और सुने घर को अपना निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सोने चांदी के जेवरात एवं नगद रुपए लेकर चोर फरार हो गए हैं। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, अज्ञात चोरों के विरुद्ध हमने केस दर्ज किया है। चोरों की तलाश की जा रही है।