केंद्रीय वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया आज लेंगे प्रेसवार्ता

रायपुर। भारत के 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया एवं अन्य सदस्यगण आज 11 जुलाई 2024 को शाम 5 बजे होटल मेफेयर नवा रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में आप सादर आमंत्रित हैं। मीडिया के साथियों को प्रेस कांफ्रेंस स्थल होटल मेफेयर नवा रायपुर आने जाने के लिए जनसंपर्क संचालनालय छोटापारा से शाम 4 बजे वाहन रवाना होगी। तेजी से प्रगति कर रहा छत्तीसगढ़ : डॉ. पनगढ़िया केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में अपने संबोधन में आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति की रफ्तार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से प्रगति हो रही है। नवा रायपुर को बहुत सुन्दर और व्यवस्थित तरीके से बसाया गया है। छत्तीसगढ़ बहुत ही सुन्दर राज्य है। विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स पर जोर देना होगा। यहां छत्तीसगढ़ पहुंचकर मुझे बहुत अच्छा लगा है। आत्मीय स्वागत से मन प्रसन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई।