खिलचीपुर नगर परिषद में कर्मचारियों की कमी:सहायक ग्रेड से लेकर राजस्व निरीक्षक के 17 पद खाली; परेशान हो रहे आमजन

राजगढ़ जिले की खिलचीपुर नगर परिषद में कर्मचारियों की कमी से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर परिषद में कुल 17 महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। नपा में सहायक ग्रेड-2 के तीन पद खाली हैं। राजस्व उप निरीक्षक और राजस्व निरीक्षक के एक-एक पद रिक्त हैं। सहायक राजस्व उप निरीक्षक के छह में से पांच पद खाली हैं। इसके अलावा सहायक ग्रेड-3 के पांच पद भी रिक्त पड़े हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले चार वर्षों से यह स्थिति बनी हुई है। कई कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण के बाद नई भर्तियां नहीं की गईं। इसका सीधा असर नगर की विकास योजनाओं पर पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी के चलते अयोग्य व्यक्तियों से काम लिया जा रहा है। आवेदन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी मालाकार ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को कई बार आयुक्त के समक्ष उठाया है। उन्होंने लिखित और मौखिक दोनों तरह से निवेदन किया है। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परेशान हो रहे आमजन स्थानीय लोगों ने बताया कि रिक्त पदों के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। नगरवासियों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर विकास की गति धीमी पड़ गई है। स्थानीय प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन रिक्त पदों को भरने की है, ताकि नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।