जबलपुर नगर निगम में फंड की कमी:लेबर चौक से खान ब्यूरो की सड़क अधूरी, ठेकेदार ने बिल का भुगतान नहीं होने पर काम रोका

जबलपुर नगर निगम में फंड की कमी के चलते विजय नगर के पॉश इलाके में की सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है। यह सड़क वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं। इस मार्ग पर कई स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान स्थित हैं। साथ ही यह आईएसबीटी जाने का मुख्य रास्ता होने के कारण हमेशा व्यस्त रहता है। नगर निगम ने स्थानीय लोगों के आंदोलन के बाद 2 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से एक ठेकेदार को सड़क निर्माण का काम सौंपा था। ठेकेदार ने मुख्य सड़क के साथ साइड रोड का निर्माण भी शुरू किया। लेकिन निगम द्वारा ठेकेदार को बिल का भुगतान न करने पर उसने काम बीच में ही छोड़ दिया। ठेकेदार ने निगम प्रशासन से बिल का भुगतान कराने की मांग की है। जिसके बाद वो निर्माण कार्य पूरा करेगा। निगम अधिकारी ठेकेदार को जल्द भुगतान कर काम दोबारा शुरू कराने का दावा कर रहे हैं। बताया जा रहा है की लगभग एक वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कार्य कराने के लिए राशि स्वीकृत हुई थी और इस वर्ष इसका निर्माण कार्य आरम्भ किया गया था। लेकिन ये काम भी बीच में ही अटक गया।