आज गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान:सीताराम जाजू सागर डेम ओवर फ्लो हुआ

शुक्रवार को जिले में सुबह से शुरू हुई हल्की बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा। जिसके चलते नीमच शहर को जलापूर्ति करने वाला सीताराम जाजु सागर डेम शनिवार देर शाम को लबालब होकर ओवर फ्लो होकर वेस्टवेयर से पानी छलकने लगा। इधर, आज मध्यप्रदेश के 14 जिलों में शनिवार को तेज बारिश होने का अनुमान है। इनमें नीमच के साथ श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, झाबुआ, धार, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और उमरिया जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ के प्रदेश से गुजरने और आंध्र प्रदेश-ओडिशा में एक्टिव लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की वजह से ऐसा होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र तट पर लो प्रेशर एरिया सिस्टम सक्रिय है। वहीं, मानसून ट्रफ जैसलमेर से एमपी से सीधी होते हुए आगे गुजर रही है। एक अन्य सिस्टम भी सक्रिय है। इस वजह से दो दिन पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। लोकल सिस्टम की एक्टिविटी भी बनी रहेगी। 9 और 10 सितंबर को कई जिलों में तीखी धूप भी निकलेगी। जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत से अधिक 913.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले नीमच ब्लाक में 757, जावद 1096 में मनासा 887 में मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 533.4 मि.मी. वर्षा हुई थी। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।