उमरिया में कोहरे ने दी दस्तक:मौसम में आई ठंडक, तापमान में आई गिरावट, 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

उमरिया में हुई बारिश के मौसम में ठंडक आई है। बारिश के साथ अब सुबह से कोहरे ने भी दस्तक दी है। जिला मुख्यालय सही पूरे जिले में सुबह मौसम में ठंडक और कोहरा दिखाई दिया। जिले में लगातार बारिश का भी दौर शुरू है। मुख्यालय सहित अलग-अलग क्षेत्र में बारिश भी हो रही है। बारिश और कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आई है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है ठंडक के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिला मुख्यालय और पुरे जिले में सुबह से ही लोगों को कोहरा देखने को मिला। सड़कों पर सुबह सात बजे तक कोहरा दिखाई दिया। जिले में शुक्रवार को पाली, नौरोजाबाद, करकेली, बिलासपुर में बारिश हुई है। जिले में 7 सितंबर तक 908 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।